ASANSOL

दुर्गापुर में भारतीय जनता मजदूर मंच का राज्य सम्मेलन

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* भारतीय जनता मजदूर मंच का राज्य सम्मेलन रविवार को दुर्गापुर के साधुडांगा स्थित दामोदर रिक्रिएशन क्लब के हॉल में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष स्वपन कुमार नंदी, प्रदेश महासचिव कल्याण दुबे समेत स्थानीय नेतृत्व और विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों के श्रमिक मौजूद रहे।सम्मेलन में श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और संगठन के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। संगठन की ओर से दावा किया गया कि श्रमिकों से 500 रुपये लेकर सदस्यता दिलाई जा रही है।

इसके अलावा विभिन्न कारखानों में श्रमिकों के ‘गेट पास’ छीन लिए जाने का आरोप भी लगाया गया। इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आने वाले दिनों में आंदोलन करने की चेतावनी भारतीय जनता मजदूर मंच के प्रदेश महासचिव कल्याण दुबे ने दी।वहीं, भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पश्चिम बर्दवान जिला महासचिव मृण्मय बंद्योपाध्याय ने सम्मेलन के संबंध में कहा कि भारत का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बीएमएस है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी काफी अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *