ASANSOL

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग आसनसोल में डीएम कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद आसनसोल स्थित पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के गेट के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।कांग्रेस के प्रदर्शन और जुलूस को देखते हुए डीएम कार्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया था।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गेट के ऊपर से चढ़कर कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे डीएम कार्यालय परिसर में तनाव फैल गया।इस दिन के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती और पूर्व पार्षद एस.एम. मुस्तफा सहित जिले के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की ओर से जिलाधिकारी के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *