ASANSOL

आसनसोल नगर निगम के बोरो-4 और बोरो-5 में सड़क कार्य का भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल नगर निगम के बोरो-4 के वार्ड नंबर 41 में मुर्गासोल मोड़ से गुरुद्वारा तक सड़क के विकास और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने इस कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि करीब 23 लाख 62 हजार रुपये की अनुमानित लागत से सड़क मरम्मत की यह पहल स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत और मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों का दैनिक आवागमन और अधिक सुरक्षित, आसान एवं सुविधाजनक होगा।वहीं, आसनसोल नगर निगम के बोरो-5 के अंतर्गत वार्ड नंबर 20, 21, 50, 53, 55 और 76 में भी सड़कों के विकास और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। भाजपा विधायक ने बताया कि करीब 6 लाख 90 हजार रुपये की लागत से सड़क मरम्मत की यह पहल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *