ASANSOL

आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के ‘आगमनी’ कार्यक्रम में धुनुची नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* बंगाल তথা बंगालियों के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा के आगमन के अवसर पर शुक्रवार को आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की पहल पर ‘आगमनी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय उपस्थित थे। उनके अलावा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. स्वाति नंदी चक्रवर्ती भी मौजूद थीं।इस दिन के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बंगाल के पारंपरिक धुनुची नृत्य की प्रतियोगिता और दक्षिण भारत की प्राचीन युद्धकला कलरिपयट्टू का प्रदर्शन रहा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को विधायक ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि महिलाओं की आत्मरक्षा और सशक्तीकरण के लिए इस तरह की पहल बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जब इसकी शुरुआत स्कूल और कॉलेज स्तर से होती है। इस तरह की गतिविधियां महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके आत्मबल को और मजबूत बनाने में मदद करती हैं।विधायक ने आगे कहा कि मां दुर्गा के आगमन से सभी बुरी शक्तियों का नाश हो और शांति, सद्भाव तथा समृद्धि की स्थापना हो। बंगाल के हर घर में खुशियों की रोशनी फैले और हर व्यक्ति के जीवन में नई आशाओं एवं संभावनाओं का आगमन हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *