पूजा के मौसम में बढ़ रहे सड़क हादसे, जागरूकता बढ़ाने के लिए एक बार फिर सड़कों पर उतरी दुर्गापुर पुलिस
*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* पूजा के मौसम में इस्पात नगरी दुर्गापुर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें लोगों की मौत की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन करने की प्रवृत्ति दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है। इस स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक बार फिर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के दुर्गापुर थाने की पुलिस सड़कों पर उतरी।मंगलवार को दुर्गापुर के गांधी मोड़ से सिटी सेंटर तक एक जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।











इसके साथ ही पानागढ़ बाजार इलाके में भी पदयात्रा के माध्यम से राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।दुर्गापुर के गांधी मोड़ से शुरू हुई इस पदयात्रा का नेतृत्व आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक (3) राजकुमार मालाकार ने किया। इस दौरान दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड के ओसी चिन्मय मंडल, सब ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अनंत राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।पुलिस की ओर से वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए आवश्यक परामर्श दिए गए।


