बंगाल मिरर, कुल्टी : आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में कुल्टी विधानसभा से सबसे अधिक वोटों से टीएमसी पिछड़ी हुई है। यहां भाजपा से वोटों का अंतर 15 हजार से भी अधिक है। हालांकि यहां हार कर भी टीएमसी राहत महसूस कर रही है क्योंकि बीते चुनावों की तुलना में यह अंतर काफी कम है। टीएमसी को डर था कि कहीं कुल्टी विधानसभा से 40 से 50 हजार का अंतर न हो जाये। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुल्टी के 28 में से 6 वार्डों में टीएमसी आगे है और 22 पर भाजपा को बढ़त मिली है। कुल्टी के एमएमआईसी समेत तीनों बोरो चेयरमैन के वार्डों में टीएमसी पिछड़ी हुई है। Ward TMC BJP Lead 16 1556 3608 2052 17 2209
Read More