वैभवी टाइनी टॉट्स का वार्षिकोत्सव उत्पात 2020 31 जनवरी को रवीन्द्र भवन में
बंगाल मिरर, आसनसोल : वैभवी टाइनी टॉट्स का वार्षिकोत्सव उत्पात 2020 आगामी 31 जनवरी को रवीन्द्र भवन में आयोजित किया जायेगा। वैभवी फाउंडेशन के चेयरमैन जगदीश बागड़ी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम सुमित सरकार उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त सुकेश कुमार जैन, आईएसपी के सीईओ एवी कमलाकर, संत विंसेंट के प्राचार्य रवि विक्टर, एजी चर्च की प्राचार्या जे एंडरसन, बीआरएस के प्राचार्या एसके सिन्हा, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एके शर्मा को आमंत्रित किया गया है। नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)