राजारहाट में गरीबों के बीच भोजन वितरण
बंगाल मिरर, कोलकाता : लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों को दिक्कत न हो, इसके लिए कोलकाता के राजारहाट में महिला समाजसेविका शमा नाज के नेतृत्व में गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया। शमा नाज ने अपने पुत्र आसिफ इकबाल एवं उसके मित्रों तथा
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
नारायणपुर थाना के अधिकारी प्रशांत के साथ मिलकर 200 से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में गरीब परिवार के लोग लॉकडाउन के कारण परेशानी में हैं।
बहुत से लोग है जो रोज कमाने-खानेवाले हैं, लॉकडाउन के कारण उनकी रोजीरोटी बंद है। एेसे लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए उन्होंने यह छोटा सी कोशिश की। उन्होंने समाज के लोगों से अपील किया कि समाज के जो भी सक्षम लोग है, वह अपनी क्षमता के अनुसार संकट की इस घड़ी में गरीबों की मदद के लिए आगे आयें।