भाजपाइयों ने थाने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध
बंगाल मिरर, राहुल तिवारी, आसनसोल : बुधवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह खड़गपुर से भाजपा सासंद दिलीप घोष पर उत्तर 24 परगना जिले के राजारहाट इलाके में कुछ अराजक तत्वों ने हमला किया था। भाजपा हमले का आरोप टीएमसी पर लगा रही है। इस हमले के बाद से राज्य भर में भाजपा कर्मियों द्वारा लागातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को आसनसोल जिला भाजपा कमिटी की ओर से आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, हीरापुर समेत कई अन्य थानों के घेराव कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता दिलीप घोष पर हुए इस हमले में कारवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। आसनसोल में मंडल दो के प्रदर्शन में अध्यक्ष सुदीप चौधरी, पार्षद आशा शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)