चौधरी परिवार को बदनाम करने की साजिश : गुरु







बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के समाजसेवी एवं उद्योगपति रहे आरएस चौधरी की मौैत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर उनकी कथित पुत्री द्वारा किये गये हंगामे को लेकर आरएस चौधरी के पुत्र गुरु सिंह चौधरी ने कहा कि उक्त महिला का उनलोगों से कोई संबंध नहीं है। वह सिर्फ चौधरी परिवार को बदनाम करना चाहती है। वहीं संपत्ति को लेकर जब मामला कोर्ट में लंबित है। तो फिर कोर्ट जो फैसला देगी, उसे सबको मानना होगा। लेकिन वह इस तरह से बार-बार यहां पर आकर बेवजह हंगामा खड़ा कर रही है। मेरे पिता की मौत के बाद उनक अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ, वहीं यह महिला यहां आकर हंगामा करने लगी। आज इसकी असलियत का पता पूरे समाज और संगत को चल चुका है। उन्होंने कहा इस महिला और इसके पति पर अमेरिका के कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला लंबित है।







इनलोगों ने यहां के विवाद को लेकर अमेरिका कोर्ट में मामला किया था। क्योंकि इनका कहना था कि भारत में भ्रष्टाचार है, इसलिए इनलोगों को यहां न्याय नहीं मिलेगा। जब इन्हें भारत की व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, तो फिर यहां आकर क्यों बखेड़ा खड़ा कर रही है। इसका सिर्फ एक ही उद्देश्य है, हमारे परिवार को बदनाम करना। विवाद को सुलझाने के लिए समाज के सामने कई बार बैठक भी हुयी। इसकी उटपटांग बातों के कारण आज संगत भी असलियत जान गयी है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी यह महिला और उसके पति ने आकर उनके पिताजी को धमकाया था और दुर्व्यवहार किया था। वह वर्षों से यह सब कर रही है। उसे कोर्ट ने हमारे परिसर में घुसने पर रोक लगा रखी है। फिर भी वह यहां जबरन घुसना चाह रही है।

