हार्ट की बेहतर चिकित्सा के लिए IQ सिटी एवं मेडिका हॉस्पिटल में समझौता







बंगाल मिरर, दुर्गापुर:(IQ)आइक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल दुर्गापुर एवं कोलकाता के मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बीच हृदय रोग संबंधित जटिल इलाज के लिए समझौता किया गया है. मेडिका अस्पताल के दक्ष चिकित्सक दुर्गापुर के आइक्यू सिटी में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध होने लगे हैं







जल्द ही दुर्गापुर एवं आसपास के शिल्पांचल एवं कोयलांचल वासियों को कार्डियो सम्बंधित बीमारियों एवं ऑपरेशन का इलाज शुरू किया जाएगा. बुधवार इसकी जानकारी आइक्यू सिटी अस्पताल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान विशेष तौर से मौजूद मेडिका अस्पताल के वाइस चेयरमैन डॉ कुणाल सरकार ने दी .
श्री सरकार ने बताया कि पिछले कुछ दशकों से देश में ह्रदय संबंधित कई तरह की बीमारियों बढ़ रही है. जिसका इलाज सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों के लिए मुश्किल है. हृदय रोग संबंधित बीमारी की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस क्षेत्र में चिकित्सा के अपार सम्भावना है. कार्डिया के इलाज में चिकित्सकों की काफी कमी देखी जाती है . कार्डिया के इलाज के क्षेत्र में मेडिका अस्पताल देश के साथ-साथ एशिया महाद्विप में सफलता हासिल की है. मेडिका अब दुर्गापुर के आई क्यू अस्पताल के साथ मिलकर शहर वासियों को हृदय रोग संबंधित बीमारियों का इलाज करेगा. इसके अलावा अस्पताल के विभागीय टीम के साथ मिलकर लोगो को हृदय रोग से बचाव के लिए जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
श्री सरकार ने माना कि आसनसोल दुर्गापुर क्षेत्र में बढ़ती प्रदूषण के कारण इन इलाकों में हृदय रोग संबंधित बीमारी दूसरे क्षेत्र की तुलना में अधिक है. मौके पर चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार, डॉक्टर रविन चक्रवर्ती, अस्पताल ग्रुप के उपाध्यक्ष डॉ अनिता राय सहित कई चिकित्सक मौजूद थे.

