Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
RANIGANJ-JAMURIA

तृणमूल राज में श्रमिक सुविधाओं से वंचित : आइशी

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया:माकपा की श्रमिक संगठन सीटू  की ओर से सोमवार को करखाना श्रमिको को लेकर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त मोर्चा की प्रत्याक्षी आइशी घोष के समर्थन में इकडा दुर्गा मंदिर पास एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के शुरू होने से पहले सभी करखाना के श्रमिको की ओर से प्रार्थी को फुलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और एक ढ़फली प्रदान किया गया।

इस मौके पर जामुड़िया प्रत्यक्षी आइशी घोष ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में माकपा की सरकार थी तब यहाँ पर गरीब लोगों के बेरोजगारी हटाने के लिए जामुड़िया के इकडा औधोगिक क्षेत्र में करखाना स्थापित किया गया।वहीं जब तक पश्चिम बंगाल में माकपा की सरकार थी तब तक करखाना के श्रमिको को सभी सुविधाएं मिल रहा था।लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद श्रमिको को सारी सुविधाएं से वंचित रखा जा रहा है।तीन साल पहले श्रमिको का एक हजार रूपये वेतन वृद्धि किया गया था।उसके बाद अभी तक कोई भी श्रमिक का वेतन वृद्धि नहीं किया।

यहाँ स्थानिये लोगों को करखाना का धुआं आदि प्रदूषण को झेलना पडता है लेकिन करखाना मे स्थानिय लोगों को कार्य पर ना रख कर बाहरी लोगों को रखा जा रहा है।इसी हक की लडाई के लिए माकपा हमेशा लडाई कर रही है और आगे भी करते रहेगी।उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से आए दिन सभी चीजों का दाम बढ रहा है।लॉकडाउन के समय भाजपा के लोग ऐसी कमरे में बैठे हुए थे लेकिन माकपा के कार्यकर्ता उसी कोरना काल में लोगों के घर घर जाकर उनकी मदद कर रहे थे इसलिए जनता को तय करना होगा कि उनके दुःख सुख मे हमेशा रहने वाले का साथ देंगे या अवसरवादी लोगों का साथ देंगे।इस मौके पर माकपा नेता तापस कवि,मनोज दतो,बुद्धदेव रजक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *