West Bengal

ममता की रैली में सांड घुसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कमेंट आया शिवजी ने भेजा नंदी


बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राजनेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। आज ममता की रैली के दौरान एक सांड घुस आने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर तमाम तरह के तंज कस रहे हैं। दरअसल, शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हावड़ा रैली के दौरान साल्किया इलाके में एक सांड घुस आया। सांड भीड़ देखकर घबरा गया, उसने जिसे सामने पाया उसी को मारने के लिए दौड़ाया।

उस समय ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर शिवपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में रैली कर रही थीं। काजीपाड़ा से सम्मेलन पार्क तक मुख्यमंत्री की रैली हुई। सांड ने रैली में घुस कर तांडव मचाना शुरू कर दिया। पुलिस और तृणमूल कार्यकर्ताओं ने काफी मशक्कत के बाद सांड को दूसरी ओर भगाया। हालांकि मुख्यमंत्री काफी आगे थीं और इस पूरी घटना का उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान रैली में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।

शाम को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग मुख्यमंत्री का जमकर मजाक बना रहे हैं। कुछ ने लिखा कि हिंदुत्व का फर्जी ढोंग कर रहीं ममता बनर्जी को सबक सिखाने के लिए शिवजी ने अपने नंदी को भेजा है। इसका वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *