Asansol में 1.56 करोड़ से सड़क निर्माण शुरू, MLA कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया शिलान्यास
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 13 में सड़क निर्माण के कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत रविवार को की गई। आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से गिरमिट क्वार्टर से कखैया मैदान होते हुए सालडांगा तक फेवर ब्लॉक से सड़क निर्माण कराया जाएगा। वहीं, AMC फंड से करीब 56 लाख रुपये की लागत से कखैया हाई स्कूल से शिव मंदिर, कखैया होते हुए निश्चिंता तक बिटुमिनस सड़क का निर्माण शुरू हुआ है।इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में वार्ड 13 में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ, लेकिन नई सरकार बनने के बाद महज चार महीने में सड़क निर्माण के काम शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सड़क परियोजनाओं का काम तेजी से कराया जाएगा और करीब दो महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।विधायक ने कहा कि वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर भी काम शुरू हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में जो भी विकास कार्य बाकी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा।कार्यक्रम में AMC के AE चंदन दास, सुमन मंडल, लक्ष्मीकांत नुनिया, बिस्वजीत बाउरी, राहुल रक्षित, दीपक गुप्ता, गामा बनर्जी, पंचानन गोराई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।





