ASANSOL

देवाशीष घटक फाउंडेशन द्वारा 250 जरूरतमंद परिवारों को दी गई खाद्य सामग्री

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल सहित पूरे बंगाल में गत 15 मई से लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण रोज कमाने खाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे अपने घर के खर्चों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं भूखा रहने की नौबत आ गई है इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए ”देवाशीष घटक फाउंडेशन” की ओर से आसनसोल नगर निगम के हर वार्ड में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 46 में फाउंडेशन की ओर से 250 पैकेट खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस पैकेट में चावल, दाल, आटा, साबुन, चाय पत्ती, सोयाबीन, दूध का पाउडर और बिस्किट इत्यादि समान दी गई। आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य श्री अभिजीत घटक के हाथों खाद्य सामग्री वितरित की गई। यहां पर आए सभी लोगों को मास्क भी दिया गया। इस अवसर पर श्री अभिजीत घटक ने कहा कि गरीबों की मदद करना प्रत्येक इंसान का फर्ज है फाउंडेशन की ओर से इस तरह का कार्यक्रम सालों भर आसनसोल क्षेत्र में कहीं न कहीं चलता रहता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे पूर्व पार्षद शिखा घटक मनोज रजक सैयद राशिद मुकेश झा मन्नू अरफी तौसीफ युसूफ तनवीर प्रिंस गोल्डी वसीम गुड्डू और वार्ड के गणमान्य व्यक्ति।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *