Railpar श्रीनगर का खुर्शीद जख्मी हालत में मिला स्टेशन के पास, पुलिस ले गई अस्पताल
बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, रेलपार : आसनसोल नार्थ थानान्तर्गत आसनसोल स्टेशन के उत्तरी दिशा में सात नंबर प्लेटफार्म के निकट एक घायल व्यक्ति को पुलिस ने बरामद किया। जिसकी पहचान खुर्शीद आलम के रूप में हुई जो रेलपार के श्रीनगर का निवासी है। टीएमसी नेताओं से सूचना पाकर पुलिस आई और घायल को अस्पताल ले गई।














हॉकर यूनियन के गोपाल सिन्हा ने कहा कि सुबह सूचना मिली कोई हॉकर खून से लथपथ पड़ा है। वह लोग पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति गिरा है, उनलोगों ने उसे पहचाना ,, वह कुछ वर्ष पहले हॉकरी करता था। उनलोगों ने उसके घरवालों को बुलाया। टीएमसी नेता राजा गुप्ता आये और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस आई घायल खुर्शीद को अस्पताल ले गई।
उसके साथ क्या हुआ किसने उसे मारा वह कैसे यह आया इसे लेकर रहस्य बना हआ है।

