जामुड़िया में उद्योगपतियों के साथ पुलिस की बैठक, रवि मित्तल ने कहा कि उग्र आन्दोलन सही नहीं
बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया : जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में बीते दिनों कारखाने में हुए हंगामे के बाद तथा कोरोना की तीसरी लहर की आहट को देखते हुए जामुड़िया थाना पुलिस की ओर से एसीपी सेंट्रल तथागत पांडे की अध्यक्षता में जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के उधोगपतियों के साथ बैठक की गई। प्रशासनिक बैठक थाना के मेमोरियल हॉल में की गयी।














बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीपी सेंट्रल तथागत पांडे ने कहा कि देश में कोविड की तीसरा लहर आने की संभावना उच्च स्तर के चिकित्सकों ने लगायी है। इसके लिए हमें अभी से ही सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं एसीपी ने कहा कि सभी कारखाना प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि सभी बड़े-छोटे कल-कारखाने में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके। कारखाना में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना चाहिए। इसके अलावा सभी श्रमिकों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी के लिए मास्कअनिवार्य हो। सभी कारखाना को नियमित रूप से सेनिटाइज करना होगा ताकि कोविड की तीसरी लहर के प्रभाव को रोका जा सके।
प्रशासनिक बैठक के बाद सीमेंट मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के राज्य सचिव रवि मित्तल ने बताया कि बैठक काफी सौहार्दपूर्ण था। कोविड प्रोटोकॉल के साथ-साथ वर्तमान समय में कारखाने की स्थिति पर चर्चा की गयी। बीते दिनों सुपर समेल्टर एवं बाबा स्ट्रिप के सामने जो घटना घटी थी, उस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इसके अलावा दुर्गापूजा बोनस को लेकर पहले ही अनुबंध किया गया है। इसके बाद भी औद्योगिक क्षेत्र के कल-कारखानों में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए भी प्रशासन को आश्वस्त करना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न कल-कारखानों के पदाधिकारी सह थाना पुलिस संजीव दे, डीसी(सेंट्रल) डा. कुलदीप एसएस, सीआई प्रशांत चटर्जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

