शिल्पांचल में आटो-टोटो को रूट देने की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Today )शिल्पांचल में आटो-टोटो को रूट देने समेत विभिन्न मांग को लेकर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से बीएनआर मोड़ से शहर के सैकड़ों ऑटो- टोटो को लेकर एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इससे पहले बीएनआर मोड़ से जुलूस लेकर वह लोग एसडीओ कार्यालय तक आये। इसके उपरांत आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस द्वारा शहर में ऑटो टोटो के परिचालन को लेकर एसडीएम अभिज्ञान पांजा को ज्ञापन सौंपा गया ।














इस मौके पर सौम्यदीप राय , मोहम्मद साकिर , मोहम्मद इमरान रिजवी , फिरोज खान , राजू दत्ता , कंचन दे , रूपज्योति मित्र , संजय घोष , मोहम्मद आजाद सहित अन्य उपस्थित थे ।
इस संदर्भ में कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि बांकुड़ा , पुरुलिया आदि जिलों में टोटो का पंजीकरण किया जा रहा है । उनको चलने के लिए निश्चित मार्ग दिया जा रहा है लेकिन पश्चिम बर्दवान जिले में टीएमसी नेता टोटो को अवैध बता रहें हैं । उनका कहना है कि शहर में टोटो के लिए ही जाम नहीं लगता । बल्कि व्यापारियों द्वाराके लिए ही जाम नहीं लगता । बल्कि व्यापारियों द्वारा बेतरतीबी से और बिना किसी समय सूची के सामान की लोडिंग अनलोडिंग करने से जाम लगता है ।
वहीं कांग्रेस नेता प्रसेनजित पुईतुंडि ने कहा कि टोटो के कारण शहर में जाम नहीं लगता । जाम लगने के कई अन्य कारण हैं । इसके साथ ही उन्होंने जहां बसों का रुट नहीं है । उन रुटो पर टोटो का परिचालन किया जाए । इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आसनसोल के रास्तों को चौड़ा करने की मांग की । उन्होंने मांग कि टोटो आटो चालकों को सम्मान के साथ शहर में परिचालन करने का अवसर प्रदान किया जाए ।

