ममता बनर्जी का नहीं है कोई विकल्प : मलय घटक
बंगाल मिरर, पुरुलिया : गुरुवार को पुरुलिया रविंद्र भवन में तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित विजया सम्मेलन व वर्धिक सभा को संबोधित करते हुए राज्य के कानून, विधि व लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने कहा कि तृणमूल को क्षेत्र में विकसित करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक और अंचल में कर्मी सभा करना होगा तथा तृणमूल प्रचार के लिए घर-घर में प्रत्येक व्यक्ति मिल कर राज्य के मुख्यमंत्री की कार्यों को दोहराना होगा।














उन्होंने साफ लफ्जो में कहा कि ममता बनर्जी के कार्यों को अगर लोगों तक समझाया जा सके तो आने वाले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर एक भी वोट दूसरी पार्टी को नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की पिछले 6 महीना में हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की भारी मतों से जीत हुई है। इसमें एक प्रार्थी को 1,64,000 दूसरी प्रार्थी को एक लाख 54 इसी प्रकार 53000 और 7000 प्रार्थी को वोट मिली है। जबकि कांग्रेस अपनी जमानत बचा नही पाई।
कहा कि भाजपा 4 सीटों पर लड़ी जहां 3 सीटों पर अपनी जमानत को भी नहीं बचा पाया है। ऐसे हाल में अपने आप को जो रक्षा नहीं कर पाता है वह आगे के लिए के लिए क्या कर सकता है। कहा कि तृणमूल पार्टी के लोग जीवन देकर पार्टी करते हैं और पार्टी को मजबूती पर रखते हैं। मंत्री श्री घटक ने कहा कि भाजपा को धरती से बेदखल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक साथ होना होगा।इधर सायंतिका बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है इसे रोकने के लिए हम सभी को एक होना होगा और एक साथ मिलकर इलाके में विकास के कार्य को करना होगा ताकि आने वाले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की पूर्णिया में भारी मतों से बढ़त मिली सयंतिका ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाई गई विभिन्न परियोजनाओं के समुचित क्रियान्वयन से ही पुरुलिया का विकास संभव होगा।
इसी तरह मलय घटक ने भी जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों स्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाने का निर्देश दिया। मलय घटक ने कहा कि ममता बनर्जी के कार्यों को अगर लोगों तक सही से पहुंचाया जाए तो एक भी वोट तृणमूल कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में नहीं जाएगी। मंत्री ने कहा कि हर प्रखंड और अंचल में कार्यकर्ताओं की बैठक होनी चाहिए। जिससे पार्टी की मजबूती और बढ़ेगी और इलाके में विकास के साथ ही लोगों का विश्वास तृणमूल कांग्रेस पर बनी रहेगी। विजया सम्मेलन में मंत्री मलय घटक और राज्य सचिव सयंतिका बंद्योपाध्याय के अलावे पश्चिमांचल विकास मंत्री संध्या रानी टुडू, पूर्व मंत्री शांति राम महतो, ज़िला सभाधिपति सुजय बनर्जी एवं जिला तृणमूल अध्यक्ष सहित दर्जनों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेतागण उपस्थित रहे।

