ASANSOL

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई

बंगाल मिरर, बर्नपुर : नाई समाज उन्नय  समिति द्वारा स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को बर्नपुर राधानगर रोड छिन्नमस्ता  में मनाई गई।  समिति के जिला प्रचारक पंकज ठाकुर ने सभी शाखाओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म मानाने को कहा और उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। 

इस मौके पर समाज के सचिव राजू ठाकुर, दिलीप ठाकुर, भोला ठाकुर, कंचन ठाकुर आदि ने माल्यर्पाण किया। वहीं जेके नगर नाई समाज द्वारा भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई तथा माल्यर्पण किया । यहां पर  नगीना ठाकूर , सिंघेश्वर ठाकुर. चम्पा ठाकुर ने भी माल्यार्पण किया। वहीं रानीगंज के बासुदेव ठाकुर बर्नपुर शाखा के  प्रेमचन्द्र प्रमाणिक अशोक ठाकूर विश्वनाथ शर्मा, प्रमोद अलबेला, शत्रुधन ठाकुर आदि ने माल्यदान किया।