Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol Election Live News : 1 बजे तक 44 फीसदी मतदान, चार गिरफ्तार

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol Election Live News : आसनसोल नगर निगम इलाका में दोपहर 1:00 बजे तक 44 फ़ीसदी मतदान हो चुका था विभिन्न इलाकों में बूथ कब्जा करने के आरोप आ रहे थे धादका रोड में फिर एक बार हंगामा हुआ वहीं यादव सेना पर हमले के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Live News :11 बजे तक 31 फीसदी मतदान दिन चढ़ने के साथ ही चुनाव का बाजार भी गर्म होता गया जगह जगह बूथ कब्जा करने का आरोप लगता रहा वहीं भाजपा प्रत्याशी की पिटाई भी कर दी गई तथा पत्रकार को भी पीटा गया 11:00 बजे 31 फीसदी मतदान हो चुका था।

9 बजे तक 13.57 फीसदी वोट, Burnpur में हंगामा। आसनसोल नगर निगम का चुनाव लगभग शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है बर्नपुर में छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं। सुबह 9:00 बजे तक 13 . 57 फ़ीसदी मतदान हुआ था। ठंड के कारण सुबह मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ कम थी लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया भीड़ बढ़ती गई।


पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार नीलकांतम के नेतृत्व में पुलिस टीम विनीला को में लगातार रूट मार्च कर रही है। कुल मिलाकर अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है।

विस्तृत लगातार अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *