Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol – Adra रेलखंड पर 21 को ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

बंगाल मिरर, आसनसोल, 17 फरवरी, 2022: ( Asansol Rail News ) Asansol – Adra रेलखंड पर  ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में दिनांक 21.02.2022 (सोमवार) को आद्रा और गढ़ध्रुबेश्वर (सिंगल लाइन) और गढ़ध्रुबेश्वर और जयचंडी पहाड़ स्टेशनों (अप एवं डाउन) के बीच ब्रिज नंबर 472 के  शुरू करने के लिए के  पावर एवं ट्राफिक ब्लॉक की आवश्यकता होगी।

इस दिन आसनसोल पुरुलिया मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है वही दो ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है रांची आसनसोल ट्रेन रांची से 90 मिनट और दानापुर टाटा एक्सप्रेस दानापुर से 240 मिनट रीशेड्यूल रहेगी।

परिणाम स्वरूप ट्रेनों की सेवा में निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं:

ट्रेन रद्द किया जाना:

03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल 21.02.2022 को रद्द रहेगी.

समय पुनर्निर्धारण:

03597 रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल 21.02.2022 को रांची से 90 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी.

 18184 दानापुर-टाटा एक्सप्रेस 21.02.2022 को दानापुर से 240 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *