Saturday, June 20, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, June 20, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLBusiness

Gouri For Glory का दावा Asansol चेंबर में परिवर्तन की लहर

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी के लिए आगामी 2 जून को को होने वाले मतदान को लेकर सरगर्मी ते है। गुरुवार शाम को गौरी फॉर ग्लोरी पैनल के प्रत्याशियों ने आसनसोल के आश्रम मोड़ स्थित पार्वती होटल में सदस्यों के साथ बैठक किया। यहां गौरी फॉर ग्लोरी पैनल के सभी प्रत्याशी का सदस्यों से परिचय समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर सचिन राय, आरपी खेतान, सोमनाथ विश्वाल, पवन गुटगुटिया सहित गौरी फॉर ग्लोरी पैनल के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी गौरीशंकर अग्रवाल, सचिव पद के प्रत्याशी बिनोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतपाल सिंह कीर पिंकी, उपाध्यक्ष राजेश मिहारिया, जतिंदर सिंह अरोड़ा, संयुक्त सचिव शोभन नारायण बसु, मनोज तोदी, कोषाध्यक्ष के लिए राजू अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए उज्जवल राय, कार्यकारिणी सदस्य के लिए हरिनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, दयानंद प्रसाद, संजय तिवारी, संजय चांचड़ा, अनिरूद्ध राय, विशाल गुप्ता, आनंद राणा, ओम प्रकाश गुप्ता पिन्टू, सुनील सोनकर, सुशांत दां, चंदन उपाध्याय, शंकर नारायण मुरली, बीआर दासगुप्ता, मो. इम्तियाज, सुदीप अग्रवाल, शमीक पाल, विनोद बगड़िया, मंजीत सिंह बग्गा, सुभाष अग्रवाल, सौम्य चौधरी, पंकज सलूजा प्रत्याशी उपस्थित थे।

मौके पर सचिन राय और विनोद गुप्ता ने कहा कि आने वाले चुनाव में इस बार परिवर्तन होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते 4 वर्षों से आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में एक ठहराव आ गया है। उनका कहना था कि बड़े अफसोस की बात है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स अब व्यापारियों और व्यापार के हितों को साधने के बजाय चेंबर के कुछ गिने-चुने पदाधिकारियों के निजी हितों को साधने में लग गई है। व्यवसायिक संगठन व्यवसाइयों के हित में कार्य करने के लिए बनाया गया है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इस परिस्थिति को बदलना होगा और इसके लिए गौरी शंकर अग्रवाल के नेतृत्व वाली पैनल को जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। चेंबर के सदस्य भी इस बार बदलाव चाह रहे हैं चेंबर में परिवर्तन की लहर चल रही है । वहीं पवन गुटगुटिया ने कहा कि वह चेम्बर में विभिन्न पदों पर रहकर आज सलाहकार है। चेम्बर की गरिमा को बचाने का समय आ गया। चेम्बर में जो पहले सम्मान मिलता था। वह अब नहीं मिलता है। चेम्बर में पहले वाला सम्मान की जगह बनाने के लिए गौरी फॉर ग्लोरी के पैनल को जीत दर्ज करानी होगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *