Asansol Railpar में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बंगाल मिरर, रेलपार : आसनसोल के रेलपार इलाके में रेलवे के बुलडोजर को लेकर पहले से ही लोग खौफजदा है। वहीं सोमवार को जब इलाके में एक बुलडोजर घुसा लोग दहशत में आ गये। यह बुलडोजर रेलवे का नहीं बल्कि नगरनिगम का था। नगरनिगम ने कसाई मोहल्ला में हाईड्रेन के उपर ही अवैध रूप से बनाये गये दुकान को इससे तोड़ा।














बताया जाता है कि कसाई मोहल्ला में हाई ड्रेन पर ही वर्षों से अवैध रूप से निर्माण कर दुकना चलाया जा रहा था। वहीं अंदर ही अंदर हाईड्रेन क्षतिग्रस्त हो गया। लोग काफी दिनों से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे। जिसके बाद नगरनिगम पदाधिकारियों और पार्षद ने लोगों को समझा-बुझाकर दुकान को खाली कराया। जिसके बाद आज नगरनिगम ने उसे ध्वस्त कर दिया। ताकि ड्रेन का मरम्मत किया जा सके।

