RANIGANJ-JAMURIA

1984 के कत्लेआम  पीड़ितों को दिलायेंगे मुआवजा : सेवा सिंह

बंगाल मिरर, रानीगंज,(दलजीत सिंह) : पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड सिख समाज के प्रमुख पदाधिकारी सरदार सेवा सिंह ने पत्रकारों से कहा कि 1984 कत्लेआम पीड़तो को इंसाफ और दिल्ली के बाद कानपुर और अब बोकारो में जाकर कातिलों को सजा दिलाने वाले जत्थेदार कुलदीप सिंह भोगल को तख्त पटना साहिब में जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रंजीत सिंह गोहर, प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लखा, सचिव हरबंस सिंह खनूजा, मैंबर गुरविंदर सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह सहित सम्मानित किया।

 सरदार सेवा सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड राज्य में भी जिन्हें मुआवजा नहीं मिला आज तक उनके परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा इसके अलावा सिख धर्म के बच्चों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply