Anubrata Mondal : जेल में कोई नहीं रहता, मैं भी बाहर आऊंगा
आसनसोल से बिधाननगर कोर्ट ले जाया गया
बंगाल मिरर , आसनसोल, सौरदिप्त सेनगुप्ता और राजा बंद्योपाध्याय : ( Asansol Live News Today ) वाम सरकार के समय2010 में पूर्वी बर्धमान के मंगलकोट के एक मामले में शुक्रवार की सुबह अनुव्रत मंडल को आसनसोल सुधार गृह या जेल से विधाननगर कोर्ट के एमपी एमएलए कोर्ट ले जाया गया। गौ तस्करी मामले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल 24 अगस्त से आसनसोल जेल में है।
तीन वाहनों का काफिला आज सुबह ठीक 6:42 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच आसनसोल जेल से कोलकाता के लिए निकला।














कुछ उत्सुक महिलाओं को अनुब्रत को देखने के लिए जेल के बाहर भीड़ में खड़ी रही।
उनमें से कुछ कहती हैं, मैंने अनुव्रत मंडल को इतने लंबे समय से टीवी स्क्रीन पर देखा है। तो हम सब सामने से देखने के लिए खड़े हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी की बैठक में कहा कि अनुब्रत मंडल को वीर सम्मान के साथ वापस लाया जाएगा. इसी संदर्भ में आज जेल से निकालने के समय अनुव्रत मंडल से पूछने पर कहा, जेल में कोई नहीं रहता है, जेल में जो भी आते हैं वह बाहर निकलते हैं, मुझे भी रिहा कर दिया जाएगा.” दीदी ने कहा, ”बस इतना काफी है।

