Asansol में बारिश बनी खलनायक, पंडाल – गेट गिरे
बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol में बारिश बनी खलनायक, गेट गिरे। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय होने के बाद आज सुबह से लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विशेषकर दुर्गा पूजा आयोजकों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण शहर में कई जगह पर दुर्गापूजा पंडालों के वेलकम और लाइट गेट गिर गए हैं।














आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है । पूजा पंडालों में कीचड़ जैसी स्थिति हो गई है। आसनसोल के बर्नपुर रोड में एक पूजा पंडाल का वेलकम गेट गया कल्याणपुर हाउसिंग के सेक्टर में लाइट गेट गिर गया है।

काजल मित्रा :- हवा के झोंके से विशाल पूजा पंडाल पलट गया। घटना चित्तरंजन में हुई । पूजा समिति सचिव सुमन गुहा ने बताया कि हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि उस समय पूजा मंडप पूरी तरह से खाली था। हालांकि पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सप्तमी की सुबह पूजा खत्म होने के कुछ देर बाद हुई, जिससे पंडाल पलट गया. पंडाल पूरी तरह से गिरने के कारण इसे जेसीबी मशीन से हटाया जा रहा है।
- दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे प्रधानमंत्री के सलाहकार कल्याणेश्वरी मंदिर में की पूजा, झरिया और BCCL अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा
- দুদিনের সফরে ধানবাদে প্রধানমন্ত্রীর উপদেষ্টা কল্যাণেশ্বরী মন্দিরে দিলেন পুজো, ঝরিয়া ও বিসিসিএল আধিকারিকদের সঙ্গে আলোচনা
- नेपाल में तबाही मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रानीगंज में भाजपा ओबीसी मोर्चा की मौन रैली
- নেপালে বিপর্যয় নিহতদের শ্রদ্ধা জানাতে রানিগঞ্জে বিজেপি ওবিসি মোর্চার মৌন মিছিল
- संपत्ति के लालच में पति की हत्या का आरोप, पत्नी और साले-सालियों पर गंभीर आरोप पांडवेश्वर में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी





