Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol Stampede 4 और हिरासत में ! जितेन्द्र ने ट्वीट कर पुलिस पर साधा निशाना

बंगाल मिरर,  आसनसोल : Asansol Stampede 4 और गिरफ्तार, जितेन्द्र ने ट्वीट कर पुलिस पर साधा निशाना. आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत आरके डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ में छह लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पूरी होने के बाद वह लोग अगली सुनवाई तक आसनसोल जेल में बंद है। इसी बीच कल रात पुलिस ने छापेमारी कर चार और लोगों को हिरासत में लिया है। 

गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने शनिवार एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि लॉकडाउन के समय आसनसोल के रेलपार निवासियों की सेवा करने वाले लोगों के साथ आज पुलिस आतंकवादियों की तरह बर्ताव कर रही है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन के समय भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की थी। उनको कंबल वितरण हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया। आज पुलिस उनके साथ आतंकवादियों की तरह आचरण कर रही है। उन्होंने कहा कि आसनसोल की जनता सब देख रही है और उचित समय पर इसका उचित जवाब देगी।

आपको बता दें कि 14 दिसंबर को आसनसोल के रेलपार इलाके केआर के डंगाल में शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 3 की मौत हो गई थी। जिनमें एक 12 साल की किशोरी भी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा 6 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था और चैताली तिवारी और जितेंद्र तिवारी के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज किया गया था।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *