Asansol में 200 करोड़ से मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल उत्तर के विधायक सह राज्य के कानून मंत्री मलय घटक लंबे समय से आसनसोल में मेडिकल कालेज के लिए प्रयासरत है। आसनसोल क्लब में फास्बेक्की के औद्योगिक सेमिनार के दौरान टेक्नो इंडिया ग्रुप निदेशक इना बसु ने कहा कि मंत्री मलय घटक से बात करने और राज्य के उद्योग विभाग के साथ चर्चा करने के बाद आसनसोल में एक मेडिकल कालेज बनाने की पहल की गई है। इसीलिए संस्था ने शुरुआत में ही 200 करोड़ रुपए निवेश करने का फैसला किया है। इस संबंध में हमने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट ( डीपीआर ) तैयार की है।











आसनसोल में इस मेडिकल कालेज के लिए कम से कम 20 एकड़ जमीन की जरूरत है। हमने उस जमीन के बारे में राज्य के उद्योग विभाग को सूचित कर दिया है। विभाग को तय करना होगा कि आसनसोल में जमीन कहां दी जाएगी। राज्य के उद्योग मंत्री डा शशि पांजा और कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने सेमिनार में इस मेडिकल कॉलेज का जिक्र किया । मंत्री श्री घटक ने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चे स्थानीय मेडिकल कालेज में पढ़ सकें, इसके लिए कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जमीन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। इस मेडिकल कॉलेज से न केवल आसनसोल अनुमंडल के लोगों बल्कि आसपास के अंचल के लोगों को भी लाभ होगा।


वहीं इस दौरान हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल, दुर्गापुर के डा. अरुणांशु गांगुली ने कहा, आसनसोल में 500 करोड़ रुपये का निवेश कर 500 बेड का अस्पताल बनाने का काम शुरू किया है। जहां 100 बेड स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए और 160 सीसीयू बेड होंगे। इसके अलावा, यह अस्पताल जांच और सर्जरी के लिए नवीनतम डिजिटल उपकरणों का उपयोग करेगा। डॉ. गांगुली ने यह भी कहा कि आसनसोल में एक चैरिटेबल कैंसर अस्पताल स्थापित करने की योजना पर विचार किया गया है
- Asansol Rail Jan Samvad 2026: डीआरएम ने यात्रियों से की बात, मांगे सुझाव
- Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
- आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
- আসানসোলে ব্যবসায়ীর প্রয়াত স্ত্রীর স্মৃতিতে বস্ত্র বিতরণ ও নরনারায়ণ সেবা
- একাদশীর সকালে শ্বশুরবাড়ি থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার সালানপুরে গৃহবধূর রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, আটক স্বামী

