प्ले स्कूल वैभवी टाइनीटाट्स का वार्षिक समारोह उत्पात-2023
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के प्रसिद्ध प्ले स्कूल वैभवी टाइनीटाट्स का वार्षिक समारोह उत्पात-2023 मंगलवार को रवींद्र भवन में आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन दीप जलाकर अतिथियों ने किया।इस अवसर पर सेल आइएसपी के कार्यकारी निदेशक ( कार्मिक व प्रशासन ) राजीव भाटिया, आसनसोल नगरनिगम के मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी राकेट, नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढल्ल, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एके शर्मा, प्राचार्या शर्मिष्ठा चंदा पाल, पवन गुटगुटिया, हरिनारायण अग्रवाल, पुष्पा बागड़ी, अंजुल बागड़ी, शिखा बागड़ी, नवनीत बागड़ी आदि उपस्थित थे।














वैभवी फाउंडेशन के चेयरमैन जगदीश बागड़ी ने सभी अतिथियों को सम्मानित कर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत आकर्षक गणेश वंदना से हुयी। इसके बाद बारी थी नन्हें-मुन्हें बच्चों के धूम मचाने की। बच्चों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसे देखकर सभागार में उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो उठे।

- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


