ड्यूटी जा रहे रेलकर्मी का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी
बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, अंडाल : ड्यूटी पर जाते समय रेलवे गेटमैन का शव रहस्यमय तरीके से सड़क किनारे पड़ा मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार की रात अंडाल थाना क्षेत्र के धंडारडीही गांव में हुई। रात में गांव के लोगों ने उस व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा और इसकी सूचना अंडाल थाने को दी.पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद किया।














घटना के संबंध में पता चला है कि माधवपुर कोलियरी निवासी 35 वर्षीय टार्जन मरांडी पूर्व रेलवे में गेटमैन है। मंगलवार को वह काम करने के लिए तपसी जा रहा था। इस दौरान उसका शव रहस्यमय तरीके से धंडारडीही इलाके में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने मामला देखा तो उन्होंने वहां पड़े व्यक्ति के बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दी और पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. मौत कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- Minister Agnimitra Paul : “लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी, अभिषेक का इलाज डायमंड हार्बर में ही हो”, Annapurna ना मिलने पर करें शिकायत
- “গণতন্ত্রে শক্তিশালী বিরোধী দরকার, অভিষেকের চিকিৎসা হোক ডায়মন্ড হারবারেই” , কটাক্ষ মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পালের
- আসানসোল প্রগতি’র ১৪ তম বিবেকানন্দ গোল্ড কাপ ফুটবলে চ্যাম্পিয়ান সিএলডব্লু দেওয়া হলো হুইলচেয়ার থেকে আর্থিক সহায়তা
- दुर्गापुर में सीपीएम का झंडा हटाने को लेकर तनाव, भाजपा पर आरोप
- सलानपुर में फिर पुलिस की कार्रवाई अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार


