Thursday, September 24, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, September 24, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

आसनसोल के श्याम भक्तों ने खाटू में श्री श्याम बाबा को निशान अर्पण किया

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : फागुन महीने में आसनसोल से श्याम भक्तों का दल राजस्थान स्थित खाटू श्याम बाबा को निशान अर्पण करने गए थे। श्याम भक्तों की टीम में  सुमन शर्मा, शंकर शर्मा,   सपना मुकीम, सुनील मुकीम, करण अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पवन केजरीवा,  रेणु केजरीवाल, दीपक तोदी, सीमा तोदी, राजेश खेरिया, रजनी खेरिया, अनुराग अग्रवाल, रेशु अग्रवाल, प्रदीप सराफ, सिद्धांत तोदी समेत अन्य शामिल थे।

सभी श्याम भक्त रींगस से खाटू श्याम जी मंदिर तक निशान लेकर लगभग 18 किलो मीटर तक पदयात्रा कर गए। खाटू श्याम बाबा को श्रद्धा के साथ निशान अर्पित किया। इस संबंध में शंकर शर्मा ने बताया  कि हारे के सहारा श्याम बाबा, सच्चे मन से जो मानता है, उसका कोई काम नहीं रुकता है। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम मंदिर में इस बार काफी अच्छी व्यवस्था थी। सभी भक्तों  को बाबा का दर्शन करने में अधिक सुविधा हुई। बाबा की इस वर्ष ऐसी कृपा रही कि सभी भक्तों को बराबर का दर्जा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि फागुन मेले में निशान यात्रा का बहुत बड़ा महत्व होता है। निशान यात्रा एक तरह की पदयात्रा होती है जिसमें भक्त अपने हाथो में श्री श्याम ध्वज हाथ में उठाकर श्याम बाबा को चढ़ाने खाटू श्याम जी मंदिर तक आते है। इसे श्री श्याम ध्वज को निशान कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि पैदल निशान यात्रा करके श्याम बाबा को निशान चढाने से बाबा शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। सनातन संस्कृति में ध्वज को विजय का प्रतीक माना जाता है। श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। निशान मुख्यतः केसरी, नीला, सफेद, लाल रंग का ध्वज होता है। इन ध्वजाओं पर श्याम बाबा और भगवान श्री कृष्ण के जयकारे और दर्शन के चित्र होते है। कुछ निशानों पर नारियल एवं मोरपंख भी लगी होती है। इसके सिरे पर एक रस्सी बंधी होती है जिससे यह निशान हवा में लहराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *