कृष्णा प्रसाद ने महिला श्रद्धालुओं में साड़ी वितरण किया, 5 और 6 मई को  होगा  कीर्तन और जागरण

बंगाल मिरर, आसनसोल :  विश्व शांति व कल्याण हेतु और सुख शांति के लिए शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी व धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से दोमोहानी रेलवे कॉलोनी उपर पाड़ा शिव मंदिर में श्रीश्री 24 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन और जागरण का आयोजन आगामी 5 और 6 मई को आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर कल्ला प्रभु छठ घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के मद्देनजर हजारों महिलाओं को सोमवार दोमोहानी रेलवे कॉलोनी ऊपर पाड़ा दुर्गा स्थान में कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालु महिलाओं को साड़ी, चुनरी, मातादी और जय श्रीराम का पट्टा दिया गया।

कृष्णा प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में बनारस और देवघर से पुरोहित आ रहे है। आगामी 5 तारीख को सुबह 6 बजे कल्ला प्रभु छठ घाट से गाजा बजे, झांकी, आदिवासी नृत्य के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में पांडवेश्वर से लेकर चितरंजन तक के श्रद्धालु शामिल होंगे। शिव मंदिर में जल अर्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व शांति व कल्याण और सुख शांति के लिए श्रीश्री 24 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ (24 घंटा व्यापी) 5 मई से शुरू होगा। इस अवसर पर सर्वप्रथम कल्ला प्रभु छठ घाट से गाजे-बाजे व झांकियों के साथ विराट कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 2500 महिलाएं शामिल होंगी। विराट कलश यात्रा कल्ला प्रभु छठ घाट से शुरू होने के पहले यज्ञाचार्य व अन्य विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा जाएगा। तत्पश्चात पुन: कलश यात्रा यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान करेगी। उसके बाद यज्ञ मंडप में अग्नि प्रवेश व वेदी पूजन के साथ श्रीश्री 24 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा। दूसरे दिन 6 मई को अष्टयाम संकीर्तन का समापन पूर्णाहुति व हवन के साथ संपन्न होगा।

riju advt

वहीं संध्या के समय इस्कॉन मंदिर के भजन मंडली के द्वारा प्रभु के इच्छा तक जागरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण और भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। महिलाओं को एक समान साड़ी, चुनरी, सर में बढ़ने वाला मातादी और जय श्रीराम का पट्टा दिया गया। इसके अलावा 2500 कलरफुल कलश और नारियल दिया गया। मौके पर विजय प्रकाश, शिबू सिंह, पीएन सिंह, अमूल दास, राजीव कुशवाहा, शनि प्रसाद, अशोक तिवारी, संतोष पांडेय, पिंटू सिंह, रोबिन सिंह, संजय चौधरी, तापस कुमार, मनोज सिंह, गोपी रजक, राकेश मिश्रा, बापी गोस्वामी, किरण बाउरी, राज बाबू साव सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *