RANIGANJ-JAMURIA

जरूरतमंद युवती की शादी में मदद के लिए तृणमूल नेता ने बढ़ाया हाथ

बंगाल मिरर, रानीगंज:– एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए तृणमूल यूथ कांग्रेस के जेमारी ग्राम पंचायत के अंचल सभापति आकाश चौधरी ने मानवता की मिशाल कायम करते हुए बढ़ाया मदद का हाथ। जे के नगर लाइन पार निवासी की बेटी रूबी कुमारी का विवाह 7 मई को तय हुईं है, परंतु परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण परिवार के सदस्यों ने तृणमूल कांग्रेस के यूवा नेता तथा अंचल के यूवा समाजसेवी आकाश चौधरी से मदद की गुहार लगाई।

इसके बाद आकाश चौधरी ने अपने अन्य दोस्तों की सहायता से युवती के परिजनों को शादी के लिए दुल्हन एवं दूल्हे के लिए कपड़े, बर्तन, श्रृंगार के समान, फल, मिठाई सहित आर्थिक सहायता प्रदान की। विवाह के लिए मिले इस सहायता के लिए युवती के परिजनों ने आकाश चौधरी सहित उनके पूरे टीम को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर आकाश चौधरी सहित संजीत मुखर्जी, शेखर महतो, सुनील साव, धर्मेन्द्र साव, योगेन्द्र यादव, मुन्ना शर्मा, राहुल बाउरी, अजय रजक, देवदास सिंह सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *