West Bengal

Madhyamik Result 2023 :  बर्दवान के विद्यार्थियों का परचम, पूर्व मिदनापुर टॉप पर

बंगाल मिरर, कोलकाता : ( West Bengal Madhyamik Result 2023 ) :परीक्षा के  76 दिनों के बाद  माध्यमिक परिणाम जारी किया। माध्यमिक परिषद के अध्यक्ष रामानुज बनर्जी ने राज्य सरकार सहित माध्यमिक में शामिल सभी विभागों के कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए माध्यमिक के परिणामों की घोषणा की। इस साल पास रेट 86.15 फीसदी रहा है। प्रेसवार्ता में बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष कुल परीक्षार्थियों की संख्या छह लाख 42 हजार 321 रही. इनमें 5 लाख 65 हजार 428 पास हुए। पास रेट 86.15 फीसदी रहा है। जो पिछली बार से थोड़ा कम है।

 पिछले साल यानी 2022 में पास रेट 86 था। 60 प्रतिशत। पास रेट के मामले में पूर्व मिदनापुर पहले, कलिम्पोंग दूसरे, कोलकाता तीसरे, वेस्ट मिदनापुर चौथे स्थान पर है। इस वर्ष मेधा सूची में मालदा की उल्लेखनीय सफलता है। 118 में से 21 छात्र उसी जिले के हैं। पूर्व बर्दवान के 17, बांकुड़ा के 14, दक्षिण 24 परगना के 13 और पूर्व मेदिनीपुर के 11 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है. रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष की अंकतालिका में क्यूआर कोड होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर माध्यमिक परिणाम की घोषणा पर बधाई दी। लिखा, “माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई। आपका प्रत्येक आने वाला दिन सफलता से भरा हो।

Madhyamik Result 2023 : टॉपरों की सूची

कटवा दुर्गादासी चौधुरानी गर्ल्स हाई स्कूल, बर्दवान की छात्रा देवदत्त मांझी ने पहला स्थान हासिल किया। उनका अंक 697 है। बर्दवान म्यूनिसिपल हाई स्कूल के छात्र शुभम पाल और मालदा के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्कूल के रिफत हसन सरकार दूसरे स्थान पर रहे। उनका अंक 691 है। प्राप्त अंकों के आधार पर कुल 6 लोग तीसरे स्थान पर हैं। ताकी रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल अर्क मंडल , बाराचंपा देउलिया हाई स्कूल के छात्र सौम्यदीप मल्लिक,  रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यामंदिर के छात्र सरवर इम्तियाज, मालदा रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यामंदिर के छात्र माहिर हसन, स्वराज पाल, अर्घ्यदीप साहा उनका अंक 690 है। माध्यमिक 2023 में बेल्दा कुमुदिनी हाई गर्ल्स स्कूल की समद्रिता सेन, नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के अनीश बरूई, रघुनाथ बेरा हाई स्कूल के तुहिन बेरा और बर्दवान म्युनिसिपल हाई स्कूल के अर्क बंद्योपाध्याय चौथे स्थान पर हैं उनका अंक 698 है। पुरुलिया रामकृष्ण मिशन के अरिजीत मंडल और सुभोजीत डे पांचवें स्थान पर रहे। पश्चिम मेदिनीपुर शारदा विद्यामंदिर की सुप्रभा अदक, बांकुरा विवेकानंद शिक्षा निकेतन के एसन पाल,  इनके अलावा अन्वेषा चक्रवर्ती, अनुश्रेय, शुभोजीत देव पांचवें स्थान पर हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!