Jamai Sasthi Holiday : 25 को आधे दिन ही खुलेंगे सरकारी कार्यालय
बंगाल मिरर, कोलकाता : ( Jamai Sasthi Holiday ) जामाई षष्ठी पर पश्चिम बंगाल सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की फैसला किया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा छुट्टी का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 25 मई यानि की जामाई षष्ठी के दिन राज्य सरकार के सभी सरकार कार्यालयों में दोपहर 2 बजे तक ही कामकाज होगा। इसके बाद छुट्टी हो जायेगी। इससे सरकारी कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। हालांकि कुछ का कहना है कि छुट्टी देनी ही तो पूरी ही देनी चाहिए थी, आधी छुट्टी से कोई लाभ नहीं होगा।














उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में जामाई षष्ठी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन दामाद का ससुराल में सास द्वारा काफी आदर सत्कार किया जाता है। दामाद को स्वादिष्ट भोजन कराने के साथ ही उपहार भी दिया जाता है। इस दिन को पालन करने के लिए दामाद उत्साह के साथ ससुराल में पहुंचते हैं।
- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश


