अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोपी को अदालत ने किया बाइज्जत बरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : कुल्टी थाना अंतर्गत आजाद नगर इलाके के एक नाबालिक लड़के से अप्राकृतिक यौन शोषण करने से जुड़े मामले में तकरीबन चार साल से आरोपी रहे मोहम्मद दानिश नामक एक आरोपी को आसनसोल जिला कोर्ट के एडीजे दृतिय कोर्ट की न्यायाधीश शरण्य सेन प्रसाद ने तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए उसे बाइज्जत बरी कर दिया। इस मामले में अधिवक्ता प्रभाकर नारायण सिंह ने अपनी वकालत की।














वहीं लगभग चार साल पहले आरोपी पर आरोप लगाया गया था कि वह एक नाबालिग लड़के का अप्राकृतिक यौन शोषण किया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कुल्टी थाना में अप्राकृतिक यौन शोषण करने के तहत मामला भी दर्ज कराया गया था। हालांकि इतने दिन बीतने के बाद बीते बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के एडीजे दृतिय कोर्ट की न्यायाधीश शरण्य सेन प्रसाद ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपी को बाइज्जत बरी कर दिया। वहीं आरोपी की बाइज्जत बरी की खबर सुनकर आरोपी पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता प्रभाकर नारायण सिंह का शुक्रिया अदा किया।
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


