PURULIA-BANKURA

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर संत जेवियर्स हाई स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता

बंगाल मिरर, आसनसोल : अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर संत जेवियर्स हाई स्कूल में हुई शतरंज प्रतियोगिता।
(बाँकुड़ा) दामोदरपुर स्थित संत जेवियर्स हाई स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षक आरित्रा सेन की देखरेख में चार सदनों ( गंगा, यमुना, सरस्वती एवं नर्मदा) के बीच शतरंज प्रतियोगिता हुई। जिसमें चौथी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

सीनियर ग्रुप में यमुना सदन के अमल सरेन ने प्रथम तथा गंगा सदन की ईशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में सरस्वती सदन के रौनक कुमार ने प्रथम एवं गंगा सदन के सौविक दे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निर्देशक श्री रंजीत सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल शतरंज प्रेमियों के लिए बल्कि दुनिया भर के समुदायों के लिए भी है। यह दिन बच्चों और वयस्कों में शतरंज के शैक्षिक लाभों, संज्ञानात्मक क्षमताओं, तार्किक तर्क और रणनीतिक सोच को बढ़ाने पर प्रकाश डालता है।

प्रधानाचार्य सौरव कुंडू ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज के खेल में बच्चों का मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास के लिए इस तरह के खेल भी जरूरी हैं। जिससे वे वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में किसी से पीछे न रहें और हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ऊंचाइयों को छूते रहें। मौके पर शिक्षक प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर,मनीषा सेनगुप्ता, सौरव चांद, शादाब खान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply