Tuesday, September 1, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 1, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : मोहर्रम पर निकला आकर्षक ताजिया, जीटी रोड पर जनसैलाब

बंगाल मिरर, आसनसोल :( moharram in asansol ) आसनसोल में मुस्लिम समुदाय की ओर से मुहर्रम पर विभिन्न इलाकों से अखाड़ा कमेटियों द्वारा आकर्षक ताजिया के साथ अखाड़े निकाले गये । आसनसोल सहित आसपास के इलाके से ताजिया के साथ अखाड़ा जीटी रोड पर पहुंचा । इस दौरान शहर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी । डीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था अखाड़ा में शामिल खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

वहीं अखाड़ा कमेटियों की सेवा के लिए जीटी रोड के किनारे आसनसोल सेंट्रल मुहर्रम कमेटी , आसनसोल दुर्गापुर पुलिस, आसनसोल नगर निगम, आसनसोल बाजार कमेटी , तृणमूल कांग्रेस जिला कमेटी, आसनसोल उत्तर विधानसभा, आसनसोल ब्लॉक 1 एवं वार्ड 44 द्वारा अलग-अलग, एकता मंच की ओर से सहायता शिविर लगाया गया । आसनसोल के कुमारपुर , तालपोखरिया , बुधा , हाटन रोड , चेलीडांगा , इस्लामपुर सहित आसपास के विभिन्न इलाकों से अखाड़ा व ताजिया हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए जीटी रोड पर पहुंचे ।

तृणमूल के कैंप में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक पार्षद बबीता दास जीतू सिंह बोरा चेयरमैन राजेश तिवारी नेता आकाश मुखर्जी, अबू कोनेन, नगर निगम के कैंप में भी तमाम पार्षद एवं नेता उपस्थित हुए बाजार कमेटी के कैंप में पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में अखाड़ा कमेटियों को सम्मानित किया गया मौके पर मनोज शर्मा विकास गुप्ता आदि मौजूद थे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के कैंप में थाना प्रभारी कौशिक कुंडू महावीर स्थान समिति के सचिव अरुण शर्मा आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *