Asansol : जिला अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के नाम पर ठगी
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : जिला अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के नाम पर एक संस्था द्वारा दो युवतियों से नौ-नौ हजार रुपये ठग लिया या है। संस्था क ओर से दोनों युवतियों को फर्जी सक्षात्कारपत्र भी दे दिया गया। जब मंगलवार को दोनों जला अस्पताल में साक्षात्कार के लिए पत्र लेकर पहुंचीं। पता चला वहां से साक्षात्कार के लिए किसी को ुलाया ही हीं गया है। इस खब से दोनों युवतियों ने इसकी शिकयत पुलिस थाे में क है। दोनों युवतियां रानीगंज के गिरजापारा निवासी सोमा जयसवारा और नेहा जयसवारा हैं। इन्होंने बताया कि आनलाइन माध्यम से कंपनी ने दो बार में चार और पांच हजार लिया था। 12 अगस्त को लेटर आफ इंटेंट दिया गया। कंपनी का नाम सीएलआर फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बताया है।














पत्र में कंपनी के कार्पोरेट कार्यालय पुणे, महाराष्ट्र का पता दिया गया है। इसके अलावा इस राज्य के दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर का एक पता कंपनी के शाखा कार्यालय के रूप में लिखा गया है। हालांकि, दोनों युवतियों के पास डाक से जो पत्र आया था, वह मेदिनीपुर के एक डाकघर से स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा गया था।इस पत्र में रिसेप्शनिस्ट पद के लिए उनकी ज्वाइनिंग की तारीख एक सितंबर बताई गई है। 15 हजार रुपये मासिक वेतन लिखने के साथ ही उन्हें क्या लाभ मिलेगा समेत कई जानकारियां दी गई हैं। काम पर आने से पहले उन्हें साक्षात्कार के लिए मंगलवार को आसनसोल जिला अस्पताल आने को कहा गया था। इसी के लिए मंगलवार सुबह आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचीं थीं। आपातकालीन विभाग के पास सुविधा प्रबंधक के कार्यालय में गईं और साक्षात्कार के लिए कहा और पत्र दिखाया।
लेटर देखने के बाद कार्यालय कर्मी को समझ में आ गया कि वह पत्र फर्जी है। खबर पाकर अस्पताल उपाधीक्षक कंकण राय सुविधा प्रबंधक के कार्यालय आए। सारी बात सुनने के बाद उसने दोनों युवतियों से कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। सब कुछ नकली है. उन्हें पूरे मामले की जानकारी थाने में देनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई करेगी। तब जाकर थाने में शिकायत की गई। युवतियों ने यह भी बताया कि इंटरनेट मीडिया के जरिए उन्हें 15 दिन पहले उक्त कंपनी के बारे में पता चला। कंपनी से संपर्क करने पर नौकरी की बात कही गई। कहा गया था कि अन्य लाभ के साथ 15,000 रुपया प्रति माह दिया जाएगा। यह पत्र सात दिन पहले डाक से आया था।
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
- আসানসোলে দুর্গাপূজোর প্রস্তুতি শুরু, একাধিক কমিটির খুঁটিপুজোয় বিজেপি বিধায়ক


