Asansol : दो जिलों में डकैती के बाद पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol : दो जिलों में डकैती के बाद पुलिस की टूटी नींद। राज्य के दो जिलों में ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की डकैती की बाद ज्वैलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर पुलिस की नींद टूटी। आसनसोल में पूर्व में ज्वैलरी शॉप में डकैती और गहने के बदले लोन देनेवाले कंपनियों में डकैती हो चुकी है। आज दक्षिण थाना प्रभारी दल बल के साथ विभिन्न बैंक और ज्वैलरी शॉप में गये तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों का कहना है कि डकैती के बाद पुलिस सक्रियता दिखा रही है, लेकिन अच्छा होगा यदि पुलिस इस तरह का अभियान नियमित चलाये।














कौशिक कुंडू ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ज्वैलरी शॉप का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश भी दिये। वहीं शाम में पुलिस की ओर से ज्वैलरी शॉप और गहनों के व्यापार से जुड़े कारोबारियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें व्यापारी उपस्थित रहेंगे। कुछ व्यापारियों ने बताया कि जब गणपति ज्वैलर्स में करोड़ों का डाका पड़ा था। तब कहा गया था कि ज्वैलरी व्यापारियों को गन लाइसेंस दिया जायेगा। लेकिन आज तक मामला लंबित है।
- পশ্চিম বর্ধমান জেলায় সাড়ম্বরের সঙ্গে পালিত ” পশ্চিমবঙ্গ দিবস “
- বেআইনি দখলদার উচ্ছেদ অভিযান অব্যাহত বার্নপুরে তৃণমূলের কাউন্সিলর অফিসে সেল আইএসপির বুলডোজার
- আসানসোলের প্রবীণ চিকিৎসক ডাঃ পি আর মুখোপাধ্যায় প্রয়াত
- Asansol Dr PR Mukherjee का निधन, अपूरणीय क्षति
- पांडवेश्वर का तृणमूल नेता शेख अलाउद्दीन गिरफ्तार, थाने के बाहर अंडे फेंक विरोध प्रदर्शन


