Asansol : डेंगू मच्छरों के खात्मे के लिए गप्पी मछली का सहारा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम द्वारा डेंगू मच्छरों के खात्मे के लिए गप्पी मछली का सहारा लिया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में चार लाख गप्पी मछली के बीज (चारा ) डाले गये हैं पहले चरण में दो लाख गप्पी मछली छोड़ी गई थी। वहीं दूसरे चरण में दो लाख और मछली छोड़ने की शुरूआत शनिवार को की गई।। सभी बोरो इलाकों के लिए 20-20 हजार गप्पी मछली दी गई। नगरनिगम मुख्यालय में मछली वितरण किया गया। इस दौरान चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी रॉकेट, दिव्येंदु भगत मानस दास,आदि उपस्थित थे।









सभी बोरो के सैनिटरी इंस्पेक्टर तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के देखरेख में जलजमाव वाले स्थानों पर गप्पी मछली छोड़ी गई। मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत ने कहा कि नगरनिगम के सफाई विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू की रोकथाम के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार लगातार कार्य किया जा रहा है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि डेंगू को पूरी तरह से खत्म किया जाये नगरनिगम के साथ ही आम जनता को जागरूक रहने की जरूरत है। कहीं भी पानी न जमा होने दें। अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखें।




- जामुड़िया में सनसनी घर से युवा तृणमूल नेता की पत्नी का जला हुआ शव बरामद, पति हिरासत में
- জামুুড়িয়ায় চাঞ্চল্য বাড়ি থেকে যুব তৃণমূল নেতার স্ত্রীর দগ্ধ দেহ উদ্ধার, আটক স্বামী
- SAIL ISP UNION ELECTION: INTUC और BMS में टक्कर, श्रमिक 24 को करेंगे फैसला
- प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास आसनसोल एनडीपीएस विशेष अदालत ने सुनाई सजा
- নিষিদ্ধ কাফ সিরাপ পাচারে দোষী সাব্যস্তর ১০ বছর সশ্রম কারাদণ্ড আসানসোল এনডিপিএস বিশেষ আদালতে সাজা ঘোষণা

