ISSF बी जज व ज्यूरी कोर्स की शुरूआत
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब द्वारा नेशनल राइफल एसोसिएशन के सहयोग से आसनसोल में आयोजित पांच दिवसीय इंटरनेशल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन म्यूनिख जर्मनी से मान्यता प्राप्त आइएसएसएफ बी जज व ज्यूरी कोर्स गुरुवार को होटल पायल इन में शुरू हुआ। नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वेरिंदर कुमार ढल ने बताया कि आसनसोल में यह कोर्स कई वर्षों बाद आयोजित हो रहा है।














इंग्लैंड के लंदन से पाल गन और इंडोनेशिया के बाली हेनरीओका से प्रशिक्षण देने के लिए आये हैं। इसमें कुल 39 प्रतिभागी है। यहां राइफल और पिस्टल दोनों ही कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोर्स पूरा करने वालों को आइएसएसएफ द्वारा प्रमाणपत्र तथा जज लाइसेंस दिया जायेगा। जिसके बाद ये लोग किसी भी अंर्तराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में ज्यूरी सदस्य के तौर पर कार्य कर पायेंगे। इस मौके पर राइफल क्लब के संदीप सामंत, अनुपम पांडेय, रूपेश साव आदि मौजूद थे।
- डेटा रिचार्ज के पैसे और अतिरिक्त कार्य भत्ते की मांग को लेकर सालानपुर में आईसीडीएस कर्मियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
- ডেটা রিচার্জের টাকা ও অতিরিক্ত কাজের জন্য ভাতার দাবি সালানপুরে আইসিডিএস কর্মীদের বিক্ষোভ, স্মারকলিপি
- आसनसोल जिला अस्पताल में बच्चों के लिए “पोषण पुनर्वास केंद्र” शुरू, उद्घाटन किया नगर एवं शहरी विकास मंत्री ने
- আসানসোল জেলা হাসপাতালে শিশুদের জন্য ” পুষ্টি পুনর্বাসন কেন্দ্র ” উদ্বোধনে পুর ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রী
- आवाज़ का नमूना देने के मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पाल का तंज, कहा – “कोई भी कानून से ऊपर नहीं”


