Tuesday, September 1, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 1, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

गोंड महासभा के सदस्य मिले मंत्री से

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान गोंड महासभा के सदस्यों ने मांगों को लेकर मंत्री मलय घटक से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की । इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बर्द्धमान गोंड महासभा के अध्यक्ष अमरनाथ गोंड एवं महासचिव किशन कुमार गोंड ने कहा कि उनके संगठन की नींव मंत्री मलय घटक द्वारा ही रखी गई थी लेकिन दुखद है कि गोंड संप्रदाय के लोगों को जो जाति प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। उसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

प्रमाणपत्रों की फिर से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें उनको कोई आपत्ति नहीं है इसकी जांच हो । जो फर्जी प्रमाणपत्र धारक है उनका रद होना चाहिए । लेकिन देखा यह जा रहा है कि जो वास्तविक गोंड समुदाय के  लोग हैं उनके प्रमाणपत्र भी रद किए जा रहे हैं । जिससे उनको भारी परेशानी हो रही हैं । इसी को लेकर उन्होंने मंत्री मलय घटक से मुलाकात की और हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

इस दौरान अशोक कुमार गोंड, वेदप्रकाश गोंड, बासुकीनाथ गोंड, राजेन्द्र गोंड, मनोज गोंड, पन्नालाल गोंड, चांदनी गोंड, अजय गोंड, रंजीत गोंड, कंचन गोंड, राजेश कुमार गोंड, पारस कुमार गोंड, गणेश गोंड, अनिल गोंड आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *