आसनसोल मारवाड़ी मित्र सेवा समिति के अध्यक्ष बने हरि नारायण अग्रवाल
सचिव गोविंद गोयल, कोषाध्यक्ष उमेश गोयल
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल मारवाड़ी मित्र सेवा समिति की बैठक कल शाम विवेकानंद सारणी स्थित श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर में आयोजित की गई। इस दौरान समिति की 2023-25 कार्यकारिणी का गठन किया गया सर्वसम्मति से हरि नारायण अग्रवाल को अध्यक्ष गोविंद गोयल को सचिव और उमेश गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं कुल 25 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है।













अध्यक्ष बनाए जाने पर हरि नारायण अग्रवाल ने कहा कि समिति की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसकी पूरी निष्ठा से पालन करेंगे वह समिति द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों को और बेहतर ढंग से करने का पूरा प्रयास करेंगे एक टीम के रूप में सभी को साथ लेकर समाज कल्याण के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर समिति की ओर से पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, , उपाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा, पवन गुटगुटिया, विमल गुप्ता, मुकेश तोदी, मनोज तोदी, दीपक तोदी, समेत करीब 80 सदस्य मौजूद थे।
- কুলটির জোড় থেকে উদ্ধার অজ্ঞাতপরিচয়ের দেহ, চাঞ্চল্য এলাকায়
- সরকারি সামগ্রী কেলেঙ্কারি, তোলাবাজি সহ একাধিক অভিযোগ, গ্রেফতার আসানসোল পুরনিগমের তৃণমূল কাউন্সিলার
- Asansol तृणमूल कांग्रेस पार्षद तरुण चक्रवर्ती गिरफ्तार
- Asansol आनंदम रेजिडेंसी में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ 2 से 12 जून तक
- SAIL ISP Bulldozer हॉकरों के विरोध पर पीछे हटा, ख्याली क्लब ध्वस्त


