Asansol पानी-पानी हुआ, Railpar में बाढ़ का खतरा, गारूई का पानी आया उपर
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Flood Situation In Asansol ) पानी-पानी हुआ आसनसोल, वहीं मौसम विभाग द्वारा अभी भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिससे भारी बारिश का खतरा बरकरार है। बारिश के कारण बुधवार की शाम को आसनसोल शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए । आसनसोल महुआ डंगाल से रेलपार जाने वाले रेलवे टनल में पानी भर गया गारूई एवं दुनिया नदी भी उफान पर आ गई है शाम को नगर निगम की ओर से सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को भी अलर्ट रहने को कहा गया। सिंचाई विभाग ने गारूई नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट दियाहै।











वही जिस तरह से अभी भी बारिश जारी है यही रहा तो स्थिति काफी भयावह हो सकती है आसनसोल नगर निगम के अधिकारी लगातार विभिन्न इलाकों पर नजर रख रहे हैं । आज सेनरेले रोड रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से कई कार फंस गई थी। मोटर पंप लगाकर पानी निकाला गया। वहीं सात नंबर प्लेटफार्म के पास वाली सड़क भी पानी से भर गया है। रेलपार के मौसद्दी मोहल्ला समेत कई इलाकों में गारूई नदी का पानी घुस चुका है। आसनसोल के कल्ला इलाक़े से होकर गुजरने वाले नुनिया नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद उसके ऊपर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से उसके दोनों किनारे पर रहने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर नदी को पार करना पड़ रहा है।


- Asansol Rail Jan Samvad 2026: डीआरएम ने यात्रियों से की बात, मांगे सुझाव
- Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
- आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
- আসানসোলে ব্যবসায়ীর প্রয়াত স্ত্রীর স্মৃতিতে বস্ত্র বিতরণ ও নরনারায়ণ সেবা
- একাদশীর সকালে শ্বশুরবাড়ি থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার সালানপুরে গৃহবধূর রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, আটক স্বামী


