आसनसोल में दो दिवसीय श्रमिक मेला का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल: राज्य के श्रम विभाग द्वारा रेलपार के शीतला मैदान में आयोजित दो दिवसीय श्रमिक मेला का उद्घाटन रविवार को राज्य के श्रम, कानून मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी प्रदेश अध्यक्ष ऋतब्रत बनर्जी , डीएम पोन्नाबलम एस, जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक एस समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240114-wa02628434484297194018021.jpg?resize=500%2C283&ssl=1)
मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य के श्रम विभाग के असंगठित मजदूरों की योजना में एक करोड़ 64 लाख लोग जुड़े हैं। इस तरह देखा जाये तो श्रम विभाग श्रमिकों और उनके परिजनों समेत 5 से 7 करोड़ लोगों को सेवा दे रहा है। मेला में श्रमिक सुरक्षा योजना के लाभुकों को सहायता भी दी गई यहां प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाये गये हैं।