Asansol निगम आयुक्त का चैंबर ने किया स्वागत, ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने की मांग
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर आफ कामर्स द्वारा आसनसोल नगर निगम के नये कमिश्नर श राजू मिश्रा का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं साथ ही साथ एक मेमोरंडम भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष ओम प्रकाश बागड़िया, सचिव शम्भू नाथ झा, उपाध्यक्ष विनय शर्मा एवं संतोष देता , रितिक घटक , श्री मुरली, विजय माखरीया उपस्थित थे । सचिव शम्भू नाथ झा ने कहा कि सर्वप्रथम हम सभी आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के तरफ से आसनसोल में आपका स्वागत करतें हैं । आपका ध्यान निम्नलिखित विषयों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं ।














1. नगर निगम में नया ट्रेड़ लाईसेंस बनाना एवं renewal करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाय । 2. जल्द से जल्द ट्रेड़ लाइसेंस कैम्प की व्यवस्था की जाय जिससे नगर निगम के आय में बढ़ोतरी होगी । 3. आसनसोल बाजार को तरीके से व्यवस्थित करने के लिए आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के प्रतिनिधियों के साथ आसनसोल बाजार का मुआयना करने का समय निर्धारित करें । 4. होल्डिंग टैक्स एवं कामर्शियल वाटर टैक्स में सरकार से अनुरोध कर कुछ रिवेट दिलाने की व्यवस्था करें ।
- রানীগঞ্জের ঐতিহ্যবাহী প্রাচীন পিতলের রথের দড়ি টানলেন রাজ্যের দুই মন্ত্রী ও দুই বিধায়ক
- Rathyatra 2026 : Asansol – Durgapur में आज भारी ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
- राज्य प्रशासन में व्यापक फेरबदल, कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव
- बराकर नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- বরাকর নদীতে উদ্ধার অজ্ঞাত যুবকের দেহ, চাঞ্চল্য, তদন্তে পুলিশ


