Durgapur में अजीबोगरीब घटना, निजी अस्पताल में शव की अदला – बदली, भड़का आक्रोश
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Latest News ) दुर्गापुर में अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, यहां वृद्ध की मौत के बाद उसके परिजनों को एक वृद्ध महिला का शव निजी अस्पताल द्वारा दे दिया गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में विरोध भी जताया। बताया जाता है कि एक ओर वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार की अंतिम तैयारी चल रही थी । तभी परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने देखा कि वृद्ध की शव के जगह बुजुर्ग महिला का शव है।














बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दुर्गापुर के बेनाचिति के 71 वर्षीय नृपेंद्रनाथ श्याम को दुर्गापुर के बिधाननगर पुलिस फाड़ी से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले, देशबंधु नगर, सागरभांगा, दुर्गापुर के कनक मजूमदार को भी उस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की बुधवार रात एक ही अस्पताल में मौत हो गई. गुरुवार की सुबह बेनाचिति के मृत निपेंद्रनाथ श्याम को उनके परिजन ले गये. पड़ोस के क्लब में अंतिम दर्शन करने के बाद शव को घर ले जाया गया। तभी शव का चेहरा देख परिजनों व स्थानीय लोग चौंक गए . उन्हें निपेंद्रनाथ की लाश की जगह एक महिला की लाश मिली. वे शव वापस अस्पताल ले आये और विरोध जताया ।
दूसरी ओर मृत वृद्धा कनक मजूमदार के परिजन भी अस्पताल में आकर भड़क गये। रानू पान ने आरोप लगाया, ”उनकी बुआ की बुधवार रात इसी अस्पताल में मौत हो गई. वह गुरुवार सुबह से शव लेने के लिए खड़े हैं.’इसी बीच उन्हें खबर मिली कि उनकी बुआ की लाश बदल गई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में घोर लापरवाही के बिना ऐसी घटना नहीं हो सकती. आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल अधिकारियों का विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गईअस्पताल के प्रमुख पंकज मुखर्जी ने पूरी शिकायत स्वीकार की और कहा, ”शव की पहचान करने में गलती हुई. उन्होंने यह भी कहा कि मुर्दाघर के प्रभारी स्टाफ को बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘ भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाएगी
- कुल्टी में 150 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ एबीवीपी की तिरंगा यात्रा
- কুলটিতে ১৫০ মিটারের জাতীয় পতাকা নিয়ে এবিভিপির তিরঙ্গা যাত্রা
- बकाया वेतन और सुरक्षा की कमी का आरोप सालानपुर में कोलियरी का काम बंद कर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
- स्थानीय निवासियों से फोन पर बात की अग्निमित्रा पाल ने जिला अध्यक्ष का कड़ा संदेश मंदिर से सटी जमीन पर कब्जे के आरोप में भाजपा नेत्री पर उठे सवाल विरोध, कहासुनी और तनाव से आसनसोल में माहौल गरम
- बराकर में चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 2 गिरफ्तार


