पटेल समाज की भी मांग लोकल हो सांसद, जिसे आसनसोल और यहां की जनता से हो प्रेम
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल और आसनसोलवासियों की बात संसद में पहुंचे ऐसा सांसद हो इसकी मांग जोर पकड़ने लगी है। स्टारवार की आशंका के बीच शिल्पांचलवासी मांग कर रहे हैं कि आसनसोल का भूमिपुत्र ही आसनसोल का सांसद हो। अखिल भारतीय पटेल समाज के कैबिनेट सदस्य एवं युवा उद्योगपति आशीष पटेल ने बंगाल मिरर से कहा कि आसनसोल की जनता चाहती है कि उनका सांसद ऐसा होना चाहिए जो आसनसोल के विकास की बात करें । जो आसनसोल को एक बार पुनः उद्योग और व्यापारिक केन्द्र बनाने के लिए संसद में बातों को रख पाये ।














उन्होंने कहा कि सांसद ऐसा हो जो यहां के लघु और मध्यम उद्योग को नये जीवन देने के लिए सेल , ईसीएल,रेलवे के विस्तार और विकास के साथ ही इसमें रोजगार देने की बात करें । नये उद्योगों के लाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के बीच सामंजस्य बनाने का काम करें । इसके लिए ऐसे भुमि पुत् सांसद की जरूरत है जो आसनसोल की मिट्टी से जुड़ा हो।जिस सिर्फ यहां के वोटरों से नहीं बल्कि यहां के जनता से प्रेम हो जो यहां के लोगों का दुख दर्द को समझ सके । जो यहां के भौगोलिक आर्थिक एवं सामाजिक हर परिस्थितियों से अवगत हो ।यह दुर्भाग्य है जो राजनीतिक दलों को आसनसोल में कोई भुमि पुत्र नहीं मिलता ।
- बर्धमान से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद से संबंध, CM थे टार्गेट ? एसटीएफ कर रही गहन जांच
- संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर घाघरबुढ़ी मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा
- Census 2027: 1 से 15 अगस्त 2026 तक होगी ऑनलाइन स्व-गणना, जानिए पूरी प्रक्रिया और नियम
- पर्यावरण संरक्षण के लिए आसनसोल में अनोखी पहल 13 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ‘सीड बॉल’ कैंप एनजीओ की पहल की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की सराहना
- পরিবেশ রক্ষায় আসানসোলে অভিনব উদ্যোগ ১৩ স্কুলের পড়ুয়ারদের নিয়ে ” সিড বল’ ক্যাম্প এনজিওর উদ্যোগের প্রশংসায় মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল


